इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
भारत को लगातार धोखा देने की नीयत से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। अब वह अपने सीमावर्ती क्षेत्र के खेतों में खड़ी धान की फसल को चुपचाप कटाने की फिराक में है। बिना बातचीत के रविवार को उसने जब ऐसा करने का प्रयास किया तो बीएसएफ के जवानों ने लाल झंडा दिखाकर मशीनों को खेतों से वापस करा दिया।
बता दें कि इसके पहले भारत और पाकिस्तान दोनों क्षेत्रों के किसान सीमा के पास के खेतों में आमने-सामने होकर फसल की कटाई करते रहे हैं। इस दौरान बीएसएफ और रेंजर अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते हैं।जानकारी के अनुसार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान अपने सीमावर्ती खेतों में कंबाइन मशीनों को लगाकर धान की कटाई करा रहा था।
वहीं, सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल भारतीय क्षेत्र में किसानों को तारबंदी के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने लाल झंडा दिखाकर पाकिस्तान को तारबंदी के पास धान की कटाई करने के लिए मना कर दिया।