फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पाकिस्तान ने दूसरी बार तोड़ा संघर्ष विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को 24 घंटे के भीतर एलओसी पर दूसरी बार सीजफायर तोड़ा। पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पांच भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इसके साथ ही देर शाम शाहपुर कीरनी में भी गोलाबारी शुरू की गई। इसमें किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार लगातार दूसरे दिन देर शाम करीब 6:18 बजे जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सेना की 22 सिख रेजीमेंट की पांच अग्रिम चौकियों क्रांति, कृपान, एफडीएल परमिंदर, नंगीटेकरी और ओल्ड पोस्ट को निशाना बनाया गया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारत की ओर से मुंहतोड़ जबाव दिया गया है। पाकिस्तान लगातार सीमा पार बैठे आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए लगातार फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

नियंत्रण रेखा के पार तैनात पाक सेना की 655 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने फातिमा, रोज़ा, डाकू, बटल और रोशनी चौकियों से पहले हलके हथियारों (यूनिवर्सल मशीन गनों एवं मीडियम मशीनगनों) से गोलीबारी शुरू की और कुछ ही देर बाद मोर्टारों से हमला शुरू कर दिया। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को पाक सेना की गोलीबारी में 22 सिख रेजीमेंट का एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले में इस महीने में युद्धविराम की यह छठी घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें