फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: संदिग्ध खच्चर वाला अरेस्ट, महिला बोली- 35 बंदूक और प्लान-B की भी कह रहा था बात, धर्म भी पूछा

Fri, 25 Apr 2025 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान संदिग्ध ने उनसे उनका धर्म भी पूछा। साथ ही कहा रहा था कि कुरान पढ़ो, कुरान हिंदी में भी है। मैं उसका टीचर भी रहा हूं।
विज्ञापन
संदिग्ध की फोटो और शिकायतकर्ता महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। वीडियो में एक महिला पर्यटक ने दावा किया था कि एक व्यक्ति ने उससे उसके धर्म के बारे में सवाल किया था। साथ ही 35 बंदूक भेजने और प्लान बी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे सुना था। 

विज्ञापन

जांच के बाद गांदरबल पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अयाज अहमद जंगल पुत्र नबी जंगल निवासी गोहीपोरा, रायजान, गांदरबल के रूप में हुई है। वह थजवास ग्लेशियर-सोनमर्ग में घोड़ा चलाता है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

संदिग्ध को देखने वाली महिला ने बताया कि हम लोग 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर गए थे। हम लोगों ने जम्मू-कश्मीर का 10 दिन का ट्रिप बनाया था। इस ट्रिप में हम लोग पहले माता वैष्णो धाम गए। 15 तारीख को वैष्णो देवी से फ्री हुए और 16 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे। 17 और 18 तारीख को हम लोग श्रीनगर में घूमे और 19 तारीख को हम लोग सोनमर्ग और 20 तारीख को पहलगाम गए थे। पहलगाम में हम लोगों की खच्चर वालों से बात हुई तो वह हमें बायसरन घाटी ले गए जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। 

महिला ने बताया कि हम लोग बायसरन से 500 मीटर पहले एक जगह तक गए। वहां पर वह संदिग्ध था, जिसका स्केच जारी हुआ है। उसे हम पहचान रहे हैं। उसके साथ एक लड़का भी था। पहले हम लोगों को लगा कि वह खच्चर वाले हैं। उसने मुझसे पूछा कि आपका क्या नाम है? महिला ने जवाब दिया कि मेरा नाम एकता है और राजस्थान से हूं। उसने फिर मुझसे कहा कि आप अजमेर गई हो? मैंने कहा कि मैं अजमेर नहीं गई हूं। फिर उसने कहा कि आप अपने नाम के आगे क्या लगाती हैं? महिला ने कहा कि मैं एकता ही लिखती हूं। इसके बाद उसने पूछा कि कितने लोग आए हैं और कौन-कौन साथ आया है?
विज्ञापन

महिला से उसका धर्म पूछा और फोन पर किसी से 35 बंदूक भेजने की कही बात
महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान संदिग्ध ने उनसे उनका धर्म भी पूछा। साथ ही कहा रहा था कि कुरान पढ़ो, कुरान हिंदी में भी है। मैं उसका टीचर भी रहा हूं। महिला ने बताया कि जब मैंने उससे कहा तो आप खच्चर क्यों चलाते हो तो वह चुप हो गया। इस बातचीत के दौरान उसका फोन आ जाता है। फोन पर वह किसी से कहता है कि 20 लोगों का ग्रुप आ रहा है। बातचीत के दौरान ही महिला ने सुना वह फोन पर बोल रहा था कि ब्रेक फेल नहीं हो पाया... प्लान बी। 35 बंदूक मैंने घाटी भिजवा दी हैं। बॉक्स भी पूरा भेज दिया है। फिर महिला ने अपने पति से कहा कि उसका फोटो ले लो चुपके से।

यह भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर CM अब्दुल्ला का बड़ा बयान: 'हम कभी इसके पक्ष में नहीं रहे, यह जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे गलत'


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें