फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिट कार्ड मिलने के बाद एग्जाम देने जाएगी गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम ने पालीटेक्निक परीक्षा के लिए एक गाय को प्रवेश पत्र जारी कर दिया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। गाय का मालिक गाय को परीक्षा हाल में ले जाकर एग्जाम दिलाने की जिद पर अड़ गया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के बड़गाम के गाय मालिक अब्दुल राशिद भट ने पत्रकारों से कहा 'मैंने परीक्षा फीस अदा की है, यह मेरा अधिकार है कि मैं मेरी गाय को परीक्षा दिलाने ले जाऊं। मेरा इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना या किसी का उपहास उड़ाना नहीं है।' भट मध्य कश्मीर के बड़गाम के छादूरा क्षेत्र का रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली की पोल खोलने के लिए भट ने गाय का रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने अपनी गाय को पॉलिटेक्निक कॉलेज के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के लिए एंट्रेस एग्जाम का प्रवेश-पत्र हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

10 मई को परीक्षा देने जाएगी गाय

बीओपीईई ने पालीटेक्निक के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए काचिर गाय (भूरी गाय) के नाम पर एडमिट कार्ड जारी किया था। जिसमें गाय के पिता का नाम गूरा दंड (लाल सांड) बताया गया है।

इसमें जन्मतिथि 1 जनवरी, 1997 बताई गई है। परीक्षा में बैठने वाली गाय का रोल नंबर 257394 है जिसे 10 मई को होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में गवर्नमेंट डिग्री कालेज, बेमिना में बैठने के लिए एक सीट आवंटित की गई है।

अब्दुल राशिद भट का कहना है कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम कैसे परीक्षाएं लेता हैं, यह सभी को पता है। गाय, बछड़ा व भैंस भी परीक्षार्थी हो सकते हैं। मैंने परीक्षा की औपचारिकता पूरी की, फीस जमा की और अब गाय को परीक्षा दिलाने का हकदार हो गया हूं।
विज्ञापन

ऐसे गाय बनी परीक्षा देने की हकदार

अब्दुल राशिद भट का कहना है पालीटेक्निक की परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी परीक्षार्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास होना  या फ‌िर वह मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुआ हो और इसका रिजल्ट नहीं आया है, वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, मेरी गाय का रिजल्ट अभी नहीं आया है, इसलिए मेरा गाय इस परीक्षा में शामिल हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें