कश्मीर में सिनेमाघर शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, इसके लिए बॉलीवुड की कई कंपनियों से बात की जाएगी। यह बात एक फिल्म के सिलसिले में घाटी पहुंचे फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने पत्रकारों से कही।
उनके साथ कश्मीर पहुंची अमेरिका में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री लॉरेन ने कहा कि वह पहली बार कश्मीर आई हैं, उन्हें यहां आकर अच्छा लगा। यहां के लोग अच्छे हैं।
लॉरेन ने कहा कि वह दोबारा श्रीनगर आना चाहती हैं। इस दौरान फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने कहा कि बॉलीवुड के यहां आने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद खुद पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
भगनानी ने कहा कि वह चाहते हैं कि कश्मीर में आने वाले पांच वर्षों में अधिक से अधिक सिनेमा हाल खुलें, जिसके लिए उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह बॉलीवुड की कई कंपनियों से बात करेंगे, जो दोबारा से उन्हें इसमें सहयोग दे सकेंगी।