उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में वीरवार को सुरक्षा बलों ने हिज्ब के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त पार्टी ने उसे गिरफ्तार किया है। वह आतंकी संगठन हिज्ब का सदस्य बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार ओजीडब्ल्यू मोहम्मद शफी मागरे निवासी कंडी कुपवाड़ा को एचपी गैस गोदाम दृगमुल्ला से सटे स्थान पर लगाए गए नाके के पास पकड़ा गया है। उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।