फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ की अधिक कीमत के हैं वाहन होंगे निलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014 के सितंबर माह में श्रीनगर में आई बाढ़ से राज्य पुलिस को भी करोड़ों रुपए का चूना लगा है। बारह करोड़ से अधिक के वाहन बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। जिनकी अब निलामी होगी।
विज्ञापन


पुलिस इन वाहनों की निलामी से कुछ राजस्व इकट्ठा करना चाहता है, ताकि नए वाहनों को खरीदा जा सके। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस सिक्योरिटी के 300 से अधिक वाहनों की निलामी होगी।

यह सभी वाहन बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य गृह विभाग के सचिव आर के गोयल ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग ने पुलिस महा निदेशक की सहमति के बाद इसका निर्णय लिया।
विज्ञापन


इन वाहनों में कई ऐसे वाहन हैं, जिनकी पैसे अब तक विभाग को देने थे। इन वाहनों की किश्तें 2016 में पूरी होनी थी। गृह विभाग के जारी निर्देश के मुताबिक सिक्योरिटी वाहनों में 203 वाहन शामिल है।
विज्ञापन

12 करोड़ रुपए के वाहन

इनमें अंबैस्डर कार 35, बी पी कार 38, जिप्सी एसटी 108, बी पी जिप्सी 10, टाटा 407 2, मारूति 800 1, जैमर कार 1 और बाइक 2 शामिल हैं। इनकी कीमत साढ़े सात करोड़ के आसपास है।

वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के 99 वाहन हैं। इनकी कीमत साढ़े चार करोड़ के आसपास है। कुल 12 करोड़ रुपए के वाहनों की निलामी होगी। राज्य पुलिस इन वाहनों से एकत्र होने वाले पैसे नए वाहन खरीद सकती है।

पुलिस अपने राजस्व में लगातार बढ़ोतरी करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।  राज्य पुलिस की ओर से राज्य में 4 हजार पदों पर आर्म्ड और जनरल पुलिस के जवानों की भर्ती की जा रही है।

इस भर्ती से भी पुलिस करोड़ों रुपए का राजस्व जमा करेगी। भर्ती होने से पहले ही पुलिस के खाते में करोड़ों रुपए चले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें