वर्ष 2014 के सितंबर माह में श्रीनगर में आई बाढ़ से राज्य पुलिस को भी करोड़ों रुपए का चूना लगा है। बारह करोड़ से अधिक के वाहन बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। जिनकी अब निलामी होगी।
पुलिस इन वाहनों की निलामी से कुछ राजस्व इकट्ठा करना चाहता है, ताकि नए वाहनों को खरीदा जा सके। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस सिक्योरिटी के 300 से अधिक वाहनों की निलामी होगी।
यह सभी वाहन बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य गृह विभाग के सचिव आर के गोयल ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग ने पुलिस महा निदेशक की सहमति के बाद इसका निर्णय लिया।
इन वाहनों में कई ऐसे वाहन हैं, जिनकी पैसे अब तक विभाग को देने थे। इन वाहनों की किश्तें 2016 में पूरी होनी थी। गृह विभाग के जारी निर्देश के मुताबिक सिक्योरिटी वाहनों में 203 वाहन शामिल है।