फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूर विकास कार्यों का तेजी से किया जाए क्रियान्वयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में बैक टू विलेज तीन (बीटूवी) के 486 कामों को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का फैसला किया गया है। वीरवार को जिला विकास परिषद अध्यक्ष भारत भूषण की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैक टू विलेज तथा जिला पूंजीगत बजट से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी हिदायत दी गई कि प्रत्येक कार्य पर अधिकारी व्यक्तिगत नजर रखें। गुणवत्ता के साथ समझौता न हो और न ही कार्यों की समय सीमा फेल हो।
विज्ञापन

वीरवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस गांधीनगर में हुई बैठक में डीसी अवनी लवासा ने पावर प्वाइंट के माध्यम से बताया कि बैक टू विलेज तीन के तहत 486 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 484 कार्यों के लिए टेंडर हो चुके हैं। 458 कार्यों को आवंटित किया जा चुका हैं और 401 कार्य शुरू भी हो चुके हैं। 294 विकास कार्यों को पूरा कर लिया गया है।
जिला पूंजीगत बजट के अंतर्गत 2855 विकास कार्यों को मंजूर किया गया है। जिला विकास परिषद के तहत 309, बीडीसी योजना के तहत 274 व पंचायती राज संस्थाओं की योजना के तहत 3265 कार्यों को मंजूर किया गया है। इनमें से 2676 विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 693 के लिए टेंडर हो गए हैं और 65 कार्यों को आवंटित किया जा चुका हैं।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 765 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को मंजूरी दी गई है। 728 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का काम पूरा कर लिया गया हैं और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें