फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से शहर में पटरी से उतरा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को जहां उमस से राहत मिल रही है वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। वीरवार तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश दोपहर तक जारी रही। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से कई वाहन फंस गए। इसके अलावा कई मार्गों पर वाहन भी रेंगते हुए नजर आए। कई जगह जाम लगने से चालक और यात्री परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर के मेन स्टाप, आंबेडकर चौक, ज्यूल चौक, अखनूर रोड और नरवाल आदि इलाकों में बारिश की वजह से काफी पानी जमा हो गया। इसकी वजह से घंटों तक इन इलाकों में जाम लगा रहा, जबकि कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही तक रोकनी पड़ी। निगम की जेसीबी और अन्य वाहनों की मदद से जमा हुए पानी को निकाला गया। बावजूद इसके पानी का निकास करने के लिए कई घंटों का वक्त लग गया। दोपहर बाद ही इन इलाकों में यातायात सामान्य हो पाया है। जानीपुर, नानक नगर, चट्ठा, सतवारी और संजय नगर स्थित नालों के ओवरफ्लो होने से पानी कई घरों तक पहुंच गया। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
तवी का जलस्तर बढ़ने से रोकना पड़ा फ्रंट का कार्य
तवी में बाढ़ आने से कुछ समय के लिए रिवर फ्रंट का काम भी रोकना पड़ा। उधर, पुलिस और सिंचाई विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन तक तवी नदी के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से नदी के जलस्तर में अचानक इजाफा हो जाता है।
विज्ञापन

शहर में पानी की आपूर्ति पर पड़ रह असर
संभाग के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से तवी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने का असर शहर की पानी सप्लाई पर भी पड़ रहा है। दरअसल, पूरे शहर में अधिकतर पानी की सप्लाई तवी नदी से होती है। लेकिन इसमें मैलापन बढ़ गया है। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई कम स्तर पर हो रही है। इसके अलावा, खराब मौसम की स्थिति के कारण, बार-बार बिजली बाधित होने से स्थिति और भी विकट हो गई है। इस कारण जम्मू शहर में अगले कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर निगम और जलशक्ति विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे पानी का जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करें। पानी का दुरुपयोग न करें। उल्लेखनीय है कि सितली प्लांट से शहर को अधिक सप्लाई होती है। यह नगरोटा में है। वीरवार को तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ों से काफी पानी तवी नदी में पहुंचा है। जो काफी मैला है। इसको साफ करने के लिए न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और न ही अन्य सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें