फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में दाखिला फीस लेने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की फीस फिक्सेशन कमेटी ने आदेश जारी कर प्राइवेट स्कूलों पर इस सत्र 2020-21 में किसी भी तरह की एडमिशन फीस लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कमेटी का कहना है कि नए सत्र से दाखिले शुरू हो चुके हैं और कई स्कूलों में बंद होने वाले हैं। ऐसे में कई अभिभावकों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जा रही है कि कई स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर बड़ी संख्या में राशि वसूल की जा रही है। सरकार द्वारा जारी निर्देश में सूचित किया गया था कि जो भी प्राइवेट स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा कोई भी फीस लेंगे, उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

फीस फिक्सेशन कमेटी ने प्राइवेट स्कूलों को सूचित किया है कि सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन किया जाए। जिन प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों से एडमिशन फीस वसूली है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल सरकार और कोर्ट की तरफ से अधिसूचना जारी कर प्राइवेट स्कूलों पर ट्यूशन फीस के अलावा अन्य किसी भी तरह की फीस अभिभावकों से लेने पर रोक लगाई गई है, फिर भी कुछ प्राइवेट स्कूल लगातार अभिभावकों को एडमिशन फीस और यहां तक की ट्रांसपोर्ट फीस भी जमा करवाने के लिए परेशान कर रहे हैं।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि इस समय ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि जिन अभिभावकों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं वह ट्यूशन फीस तक जमा नहीं करवा रहे हैं। कुछ लोग हैं जो कोविड-19 के चलते फीस नहीं दे सकते हैं और उन्हें कहा गया है कि वह स्कूल प्रशासन से इस बारे में संपर्क करें। जो लोग फीस देने में सक्षम हैं उन्हें तो फीस जमा करवानी चाहिए। साथ ही जो प्राइवेट स्कूल फीस फिक्सेशन कमेटी के निर्देश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें