अखनूर के गांव नाई बाला में 50 हजार गैलन पानी की क्षमता वाली टंकी ढहने के मामले में जलशक्ति विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके तहत जम्मू संभाग की सभी खस्ताहाल टंकियों की रिपोर्ट तलब करने के साथ ही पानी आपूर्ति करने वाली टंकियों की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही खस्ताहाल टंकियों से पानी की आपूर्ति तुरंत ही बंद करने के लिए कहा गया है।
जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय से यह आदेश जारी हुआ है। विभाग की ओर से गांव नाई ढही टंकी जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। खस्ताहाल टंकी की मरम्मत के लिए चार बार टेंडर जारी किया गया था। हालांकि क्षेत्रवासियों ने टंकी के कार्य में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विभाग को पहले से जानकारी थी कि टंकी खस्ताहाल हैं।
गांव नाई वाला में बीते गुरुवार की रात को क्षेत्र में पानी की टंकी ढह गई थी। जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर ने स्थिति का जायजा लेकर पास की अन्य खस्ताहाल टंकियों को बंद करवा दिया था। रविवार रात को चार सौ परिवारों के लिए बूस्टर के तहत पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
चीफ इंजीनियर की ओर से जम्मू सभाग की सभी पानी की टंकियों की जांच के आदेश जारी कर रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही खस्ताहाल टंकियों से पानी की आपूर्ति बंद करने के लिए कहा गया है। अखनूर के नाई वाला में चार सौ परिवारों के लिए बूस्टर के तहत पानी की आपूर्ति शुरू की गई है।
-ब्रह्मा ज्योत, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग।