फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए एकजुट हुआ विपक्ष

Sun, 01 Jan 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Nikhil Mehta
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने स्वर से स्वर मिलाते हुए गठबंधन सरकार पीडीपी-भाजपा को घेरने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भठिंडी स्थित निवास स्थान पर रविवार को रात्रिभोज पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक में यह सहमति बनी। 
विज्ञापन


इस बैठक में उमर अब्दुल्ला के अलावा नेकां के नेता शामिल हुए, जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा और अन्य शामिल रहे।

मीर के अनुसार पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार नाकाम रही है। जन आकांक्षाओं को गहरा झटका लगा है। ऐसे में विपक्ष अपनी जिम्मेदारी को निभाएगा। एकजुट होकर विपक्ष सरकार को घेरेगा। हालांकि मीर के अनुसार जिन मुद्दों पर दोनों पार्टियों में आम राय नहीं होगी, उन मुद्दों पर दोनों दल पार्टी लाइन पर काम करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व शेर-ए-कश्मीर भवन में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में नेकां विधायक दल की बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटा चली बैठक में विधानसभा और विधान परिषद सत्र के लिए रणनीति तय की गई।

पार्टी नेताओं के अनुसार बैठक में यह तय किया गया कि नेकां सक्षम विपक्ष की भूमिका में रहेगी और सरकार की नाकामियों को जोरशोर से उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर एमएलसी सरदार धर्मवीर सिंह ओबराय के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें