फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पर चर्चा की मांग को लेकर किया हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 11:01 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र में आज भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधायकों ने सदन के अंदर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही बाधित हुई। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में गुरुवार को विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा और नेकां के विधायकों ने सदन के अंदर जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। 

विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र पर भाजपा विधायक शगुन परिहार ने कहा, "हम जनता के मुद्दे उठाने और उनका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस न तो उन मुद्दों को सुनना चाहती है और न ही उनका समाधान करना चाहती है। अगर मुद्दे नहीं सुलझते, तो यह नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की विफलता है।"

इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन बुधवार को 'हिंदू राष्ट्रवादी' शब्द पर जमकर हंगामा हुआ। बात किश्तवाड़ से भाजपा की युवा विधायक शगुन परिहार से शुरू हुई। उन्होंने उमर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि किश्तवाड़ के कुछ इलाकों की उपेक्षा सिर्फ इसलिए की जा रही है क्योंकि वहां राष्ट्रवादी हिंदू रहते हैं। शून्यकाल में उनकी इस टिप्पणी से सदन में सियासी भूचाल आ गया। सत्ता पक्ष एनसी के विधायक एक साथ खड़े हो गए और शगुन के बयान को सांप्रदायिक बताने लगे। इस मुद्दे पर नेकां के साथ कांग्रेस भी खड़ी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें