फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन, हमारी कोशिश अमन बहाल- कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल

Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट
विज्ञापन

घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि सेना की पूरी कोशिश है कि अमन बहाल रहे। इसके चलते चुनाव आराम से कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ  ऑपरेशन जारी रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय आतंकियों की भर्ती को चिंता का विषय बताया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल एके भट अनंतनाग में मेले के दौरान यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना का काम है कि रियासत में अमन और शांति कायम रहे और ऐसी अमन शांति हो कि चुनाव आराम से हो पाएं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि अमन बहाल रखा जाए और इसके लिए हम लगातार आतंकियों के खिलाफ  ऑपरेशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक चुनावों का सवाल है वो यहां की जनता खासकर जमीनी स्तर पर एक सशक्तिकरण का तरीका है और मुझे विश्वास है कि लोग इसमें पूरा हिस्सा लेंगे।

एक सवाल के जवाब में भट ने कहा कि हालात अनुकूल हैं या नहीं, यह आप हमें बताएं, लेकिन हमारी पूरी कोशिश होगी कि अमन कायम रहे और चुनाव अच्छे से हों। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ  ऑपरेशन को छोड़कर हमारा फोकस यहां के जवान युवा पीढ़ी पर भी है जिनसे हम जुड़ पाएं और उन्हें आतंकवाद के गलत रास्ते से सही रास्ते पर लेकर आएं। पुलिस के परिजनों की अगुवाई के असर को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में भट ने कहा कि सेना की सुरक्षा बलों के साथ मिल कर यही कोशिश रहेगी कि वह आतंकियों के हौसले ध्वस्त करें और हम वही कार्रवाई करते रहेंगे। इस वर्ष आतंकियों का आंकड़ा 300 के ऊपर जाने पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि जो आतंकवादियों की लोकल भर्ती हो रही है वो हमारे लिए चिंता का विषय है। पिछले माह की रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा कम हुआ है और उम्मीद है कि आगे और कम होगा।   
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के तबादले को लेकर उन्होंने कहा कि सुबह यह खबर मिली और यह सरकार का फैसला है। किन्हीं कारण यह निर्णय लिया गया होगा। इस बीच मेजर गोगोई को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी अपनी अंदर की जांच होती रहती है। वो होगी और नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हम आज विशेष तौर से यहां के लोगों का शुक्रिया अदा करने आए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों और सिविल प्रशासन के साथ-साथ यहां के  लोगों के सहयोग की बदौलत ही इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा एक सफल यात्रा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें