फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान रोकने का फैसला

Fri, 05 Aug 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी एनकाउंटर के बाद घाटी में भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फिलहाल आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोकने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया है। फिलहाल घाटी में माहौल सामान्य बनाने तथा शांति स्थापित करना पहली प्राथमिकता है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस समय चल रहे प्रदर्शनों में आतंकी भी भीड़ में शामिल हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प‌िछले कुछ द‌‌िनों में सुरक्षा बलों के हाथ लगी कई बड़ी सफलता

मुठभेड़ - फोटो : PTI
आम नागरिकों को होने वाले खतरे को भांपते हुए उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही इस बात का भी खतरा है कि यदि किसी आतंकी के खिलाफ कार्रवाई हुई तो हिंसा और भड़क सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीते कई महीनों से एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की ओर से आतंकियों के खिलाफ कश्मीर घाटी में विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं भी मिलीं। हिजबुल और लश्कर के बड़े आतंकियों और कई कमांडरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें