फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sanyal : घाटी में आतंकियों की तलाश तेज, 12 संदिग्धों से पूछताछ; दो जगह सैटेलाइट फोन इंटरसेप्ट

Wed, 26 Mar 2025 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंगलवार को कठुआ के कीड़ियां गंडियाल और डिंगा अंब में संदिग्ध देखे गए। वहीं, शाम को करीब सात बजे बिलावर के रजवालता और कीड़ियां गंडियाल में सैटेलाइट फोन भी इंटरसेप्ट हुए। आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए उनके मददगारों की तलाश भी तेज हो गई है। करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू में आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करने का बना प्लान... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरानगर के सन्याल इलाके में घुसपैठ कर आए आतंकियों की तलाश का दायरा बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को कठुआ के कीड़ियां गंडियाल और डिंगा अंब में संदिग्ध देखे गए। वहीं, शाम को करीब सात बजे बिलावर के रजवालता और कीड़ियां गंडियाल में सैटेलाइट फोन भी इंटरसेप्ट हुए। आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए उनके मददगारों की तलाश भी तेज हो गई है। करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


ऑपरेशन सन्याल के तीसरे दिन मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने सन्याल गांव से सटे ढोलका के जंगल को खंगालना शुरू किया। पैरा कमांडो के साथ-साथ सेना और एनएसजी कमांडो भी ऑपरेशन में शामिल रहे। स्थानीय लोगाें के मुताबिक, इस दौरान गोलियां चलने की कुछ आवाजें भी सुनी गईं। हालांकि, कुछ राउंड फायरिंग के बाद इलाके में शांति बनी रही। देर शाम तक चले तलाशी अभियान में सन्याल इलाके में किसी आतंकी का पता नहीं चला। वहीं, शाम को रजवालता और कीड़ियां गंडियाल में सैटेलाइट फोन इंटरसेप्ट होने से साफ है कि आतंकी इलाके में ही कहीं छिपे हुए हैं।

कीड़ियां गंडियाल में वीडीजी सदस्यों ने सात, डिंगा अंब में महिला ने देखे दो संदिग्ध
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर के सन्याल के बाद कठुआ के कीड़ियां गंडियाल से सटे रावी दरिया और बिलावर दियालाचक से सटे डिंगा अंब में संदिग्ध दिखने की जानकारी मिली। कीड़ियां गंडियाल से सटे रावी दरिया के पास विलेज डिफेंस गार्ड्स (वीडीजी) के सदस्यों ने सोमवार रात करीब तीन बजे सात संदिग्धों को देखा। सुबह पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पंजाब की ओर से भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


घुसपैठियों के आवागमन के रास्ते डिंगा अंब में भी मंगलवार दोपहर महिला ने दो संदिग्धों को देखा। महिला के अनुसार घर की दीवार के बाहर खड़े दो लोगों ने उससे पानी मांगा। दोनों सेना की वर्दी पहने हुए थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। हालांकि यहां भी तलाशी में संदिग्ध नहीं मिले।

संदिग्धों पर पैनी निगाह, मददगारों पर भी कसी जा रही नकेलआतंकियों की तलाश के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उनके मददगारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई हैं। कठुआ जिले के विभिन्न इलाकों से करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है। खुफिया सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने हीरानगर के अर्जुन चक नर्सरी इलाके में खानाबदोशों के डेरों की तलाशी ली। 

यहां खोजी कुत्ते के विस्फोटक के संदेह जताए जाने के बाद एक युवक से पूछताछ की जा रही है। उधर, बिलावर में सेना के शिविर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे नेपाल के एक नागरिक से भी पुलिस ने पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बिलावर के ढेर से एक ओवर ग्राउंड वर्कर को भी हिरासत में लिया है, जो मूल रूप से लोहाई मल्हार के लोहाई गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें