फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार्य समय में निजी प्रैक्टिस करने वाले डाॅक्टर नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऐसे मामलों को गंभीर श्रेणी में लेते हुए सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

- चिकित्सा केंद्रों में अध्यक्ष डाॅक्टरों की हाजिरी को सुनिश्चित बनाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सरकारी चिकित्सा केंद्रों में आधिकारिक कार्य समय में गैरहाजिर रहकर निजी प्रैक्टिस करने वाले डाॅक्टरों को नपा जाएगा। ऐसे मामलों को गंभीर श्रेणी में लेते हुए विभागीय जांच करवाकर सेवा नियमों के तहत सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में डाॅक्टरों के कार्य समय में गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डाॅ. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से जारी एक आदेश में मेडिकल कालेजों के प्रिंसिपलों, संबद्ध अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके कार्य क्षेत्र में कार्य समय के दौरान डाक्टर निजी प्रैक्टिस न करें। ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी डाॅक्टरों को निर्धारित कार्य समय के दौरान संबंधित चिकित्सा केंद्रों में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन संस्थानों के अध्यक्ष कार्य समय के दौरान डाक्टरों की हाजिरी की निगरानी करेंगे। डाॅक्टरों की हाजिरी को सुनिश्चित बनाने के लिए चिकित्सा केंद्रों में औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें