फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग और सुरक्षा

Sat, 19 Oct 2019 10:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। बुधवार को तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन


डीजीपी ने संकेत दिए हैं कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। लोगों को डराने धमकाने की घटनाओं को सख्ती से लिया गया है। 

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने लगभग 20 दिन से लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं।

इस दौरान नौ घटनाओं को अंजाम देकर तीन गैर कश्मीरी नागरिकों की हत्या कर दी। दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए, जिसमें 21 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन

सितंबर-अक्तूबर में आतंकी वारदातें

  • 18 अक्तूबर : बारामुला के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों के विरोध से नाकाम रहे।
  • 16 अक्तूबर : शोपियां में पंजाब के अबोहर निवासी सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी संजीव गंभीर रूप से घायल।
  • 16 अक्तूबर : पुलवामा में छत्तीसगढ़ निवासी ईंट-भट्टा मजदूर सेठी साही की गोली मारकर हत्या। शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला।
  • 14 अक्तूबर : शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।
  • 12 अक्तूबर : श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए।
  • 05 अक्तूबर : अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला। इसमें 14 लोग घायल हुए। 
  • 28 सितंबर  : श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर ग्रेनेड हमला। 
  • 28 सितंबर  : पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू हमले में घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें