फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: जीएमसी जम्मू में आज से ओपीडी बहाल, फोन पर लेनी होगी अपॉइंटमेंट, ये हैं नंबर

Mon, 21 Jun 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू शहर के सीडी अस्पताल, गांधीनगर एमसीएच अस्पताल, गांधीनगर ओल्ड अस्पताल में अभी तक ओपीडी सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं। ये अभी कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहे हैं। यहां कोरोना के अलावा अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों का चेकअप नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमसी जम्मू में कोरोना काल के बीच दो माह बाद सोमवार से ओपीडी सेवाएं बहाल हो गई। इसमें नेत्र, ऑर्थो, मेडिसिन और सर्जरी विभाग में मरीजों को चिकित्सा लाभ दिया जा रहा है। ओपीडी में संबधित विभागों में 25-25 सीमित मरीजों को देखा जाएगा, जिन्हें पहले फोन पर अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। 

विज्ञापन


एसोसिएटेड अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद जीएमसी में भी ओपीडी सेवा को बहाल करने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में भी जीएमसी कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है, लेकिन अस्पताल के कई कोविड वार्डों को डिनोटिफाइड कर दिया गया है। ओपीडी सेवा बहाल होने से सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी। ओपीडी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मरीज कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित नंबरों पर ओपीडी के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। 

इन नंबरों पर ओपीडी की अपॉइंटमेंट लें

  • नेत्र              9541925355
  • ऑर्थोपेडिक्स 9541925356
  • मेडिसिन       9541925357
  • सर्जरी           9541925358

यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन

मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने की अनुमति

ओपीडी क्षेत्र में मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने की अनुमति होगी। इसमें उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इससे पहले जम्मू शहर के सुपर स्पेशियलिटी, साइकाइट्री और प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल (एसएमजीएस) को डिनोटिफाइड करके ओपीडी सेवा बहाल की गई है। एसएमजीएस में 50 फीसदी क्षमता के साथ रूटीन सर्जरी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें