फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पैकेज पर केवल एक पंडित परिवार घाटी लौटा

Wed, 18 Mar 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी संबंधी केंद्र की योजना के तहत केवल एक पंडित परिवार घाटी लौटा है। लोकसभा में मंगलवार को गृह राज्य मंत्री पारथीभाई चौधरी ने कहा कि कश्मीरी विस्थापित पंडितों की वापसी और उनके पुनर्वास के लिए वर्ष 2008 में सरकार ने 1618.40 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
विज्ञापन


एक लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पैकेज का क्रियान्वयन जम्मू-कश्मीर सरकार कर रही है। घाटी लौटे पंडित परिवार को 7.5 लाख रुपये की सहायता दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 1446 विस्थापित युवकों को नौकरी दी और कश्मीर घाटी में 469 आवास बनवाए हैं। ये आवास नए नियुक्त विस्थापित कर्मचारियों को मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत जम्मू में चार जगहों पर दो कमरों वाले 5242 आवास बनवाकर उन्हें विस्थापितों को आवंटित किए गए। इसके अलावा बड़गाम जिले के शेखपोरा में 200 फ्लैट बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें