फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेआरटीसी की टिकट अगले सप्ताह से ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जेकेआरटीसी में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू हो रहा है। इसे पांच चरणों में लागू किया जा रहा है। पहले चरण में बसों की टिकट बुकिंग को ऑनलाइन किया जा रहा है। यह सुविधा सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जेकेआरटीसी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आईटीएमएस सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके पहले चरण में लोगों से जुड़ी सुविधाओं को अपडेट किया जा रहा है। इसमें कारपोरेशन के सभी कार्य को ऑनलाइन किया जा रहा है। दूसरे फेज में ईंधन, तीसरे फेज में रख-रखाव प्रबंधन, चौथे फेज में सूची और फिर स्थापना प्रबंधन पर कार्य होगा। इस पूरी प्रक्रया को लागू होने में छह महीने तक का समय लगेगा। बसों की आनलाइन प्रक्रिया का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुभारंभ कर सकते है।
ऑनलाइन पोर्टल और एप से बुक कर सकेंगे टिकट
बसों की टिकट बुकिंग की व्यवस्था ऑनलाइन पोटर्ल और एप पर उपलब्ध होगी। पोटर्ल व एप पर बस और रूट से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। बसों की सीट ऑनलाइन बुक करने पर यात्री को हर रुट की बसों की जानकारी, सीट की उपलब्धता, वाहन का चयन सामान्य और डिलक्स बस, किराया सहित अन्य जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें