सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल सेना भर्ती से संबंधित अधिसूचना फर्जी है। सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सेना के नियुक्ति सेल की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अधिसूचना फर्जी और भ्रामक है। युवा इस पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल अधिसूचना में कहा गया है कि सैन्य भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच जून से 22 जुलाई तक कर सकते हैं। यह भर्ती 22 सितंबर से 10 नवंबर के बीच सांबा के शेर-ए-बच्चा स्टेडियम मिलिट्री स्टेशन मेें होगी।