फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगधार सेक्टर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो घायल

Sun, 09 Aug 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में एलओसी के करीब शनिवार शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में चार से पांच आतंकियों के घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान भी घायल हो गए। दोनों ओर से देर शाम तक फायरिंग जारी थी। सूत्रों के मुताबिक सेना ने कार्रवाई में दो आतंकियों को मारे गए है, लेकिन अभी तक सेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार टंगधार सेक्टर स्थित बतीजा पोस्ट के करीब सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को आतंकियों की हरकत देखने को मिली। जवानों द्वारा आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन, आतंकियों ने इसका जवाब गोलियों से देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ शुरू होने के बाद पुलिस के एसओजी के जवान भी पहुंच गए। आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और एसओजी अंजाम दे रही है।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में तीन कमांडो घायल हुए हैं। इसमें हवलदार राजेंद्र सिंह और लांस नायक कोवल राम की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एयर लिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें