फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर डाक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी

Sat, 08 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर डाक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। जम्मू डिवीजन में करीब सौ डाक्टर ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशालय में ऐसे डाक्टरों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों के चिकित्सा केंद्र डाक्टरों से ज्यादा खाली हैं।
विज्ञापन


इन डाक्टरों में अधिकांश मेडिकल आफिसर, कंसलटेंट गायनी, कंसलटेंट आरथो, कंसलटेंट सर्जन और डेंटल सर्जन शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार गैरहाजिर डाक्टरों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी दर्जनों डाक्टरों की बर्खास्तगी की सिफारिशों को प्रशासनिक विभाग के पास भेजा गया है।

स्वास्थ्य निदेशालय नए सिरे से ताजा मामलों में गैरहाजिर डाक्टरों की सूची तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ऐसे करीब सौ डाक्टरों की शिनाख्त कर ली गई है। कुछ समय पहले भारी तबादलों के बाद दर्जनों डाक्टरों ने ड्यूटी पर रिपोर्ट ही नहीं की।
विज्ञापन


जबकि कई छुट्टी पर चले गए। इसके अलावा अन्य कई डाक्टर भी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। डाक्टरों की गैरहाजिरी से दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा प्रभावित होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की ओर से गैरहाजिर डाक्टरों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें