फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में मुखबिरी के शक में आतंकियों ने एक शख्स को मारी गोली, मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:07 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अरुबाग (पिंगलाना के करीब) में आतंकियों ने शनिवार देर रात एजाज अहमद मलिक नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वह घर के बाहर खड़ा था तभी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। 
विज्ञापन


आतंकियों की ओर से चलाई गई गोली पेट में लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। उसे तत्काल जिला अस्पताल पुलवामा पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे श्रीनगर के स्किम्स में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों को मुखबिरी के शक में उसे आतंकियों ने निशाना बनाया है। ज्ञात हो कि इसके पहले कुलगाम जिले के कतरसू गांव में सुरैया नामक युवती को भी मुखबिरी के शक में आतंकियों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें