फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

Sat, 16 May 2020 06:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसमें पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


शहीद जवान की शिनाख्त पुलवामा जिले के संगरबानी के मोहम्मद आमिन डार के रूप में हुई है। बताते हैं कि फ्रीसल चौक पर पुलिस पार्टी की ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें आमिन घायल हो गए। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरते ही आतंकी मौके से फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

इस बीच साथियों ने आमिन को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। अस्पताल के बीएमओ डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि जवान के सिर में गोली लगी थी। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया ताकि आतंकियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें