भारत-पाक के सुचेतगढ़ बार्डर के पास मंगलवार सुबह को भारतीय जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए पाक नागरिक के पास से कुछ पाकिस्तानी नोट भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज सुबह सुचेतगढ़ बार्डर के निकट एक व्यकि्त को भारतीय सीमा के अन्दर देखा, जवानों ने जब उस युवक से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह पाक का नागरिक है। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक कि पहचान मोहम्मद राजा अली के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से 370 रुपये कि पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई है। दोपहर दो बजे के करीब पकडे़ पाक नागरिक को सीमा सुरक्षाबलों ने पाक रेंजर्स को सौंप दिया।