फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन छापों से शहर में हड़कंप, वसूला तीस हजार जुर्माना

Tue, 17 Oct 2017 07:58 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शहर में मिलावटी मिठाइयों व अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ प्रशासनिक टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रखी। मंगलवार को जिला उपायुक्त रमेश कुमार के गठित टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा ने किया। जिला मजिस्ट्रेट ने पटाखों के संबंध में लगाई गई धारा 144 के उल्लंघन मामले में पुलिस लाइन मार्ग पर एक पटाखा गोदाम में ताला लगवा दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा खरोट मोड़ में एक अन्य पटाखा होल सेल विक्रेता को भी प्रतिबंधित पटाखे न बेचने का हलफनामा लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त टीम ने शहर के मुखर्जी चौक से सटे इलाके में एक मिठाई विक्रेता के यहां कम तोल पर दी जा रही मिठाइयों को कड़ा संज्ञान लिया। लीगल मिट्रोलॉजी विभाग के सहायक नियंत्रक जयदीप सिंह सब्याल ने निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेता को बीस हजार का जुर्माना ठोका।

वहीं इसके बाद टीम चक में चल रही एक मिठाई बनाने की फैक्ट्री में पहुंची जहां बड़ी ही होशियारी से पहले ही फैक्ट्री को ताला लगाकर टीम को धोखा देने की कोशिश की जा रही थी। टीम ने जबरन ताले खुलवाए तो अंदर घटिया मिठाइयों का स्टाक मिला। इसके बाद बड़ी तादाद में मिठाइयां मौके पर ही नष्ट करवा दी गईं। उल्लेखनीय है कि दिवाली से पूर्व शहर में पहली बार इस तरह के अभियान ने विभागों की तालमेल से चल रहे मिलावटी मिठाइयों के गोरख धंधे की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन


दिवाली से पहले शहर में बड़े पैमाने पर घटिया मिठाईयों को तैयार कर जिला के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाने की तैयारी चल रही थी। औचक निरीक्षण के लिए गई टीम में राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, लीगल मिट्रोलजी, खाद्य सुरक्षा और अगिभनशमन विभाग के अधिकारी शािमल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें