फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर टोल हटने से हुआ वन नेशन वन टैक्स, केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग: रैना

Wed, 01 Jan 2020 09:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि लखनपुर टोल पोस्ट के खत्म होने के बाद पूरे देश में एक जैसा वन नेशन वन टैक्स हो गया है। इसमें जो रुकावट थी, वह दूर हो गई। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को रैना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एलजी प्रशासन के ऐतिहासिक फैसले से एक भारत श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य भी पूरा हो गया है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और समय, पेट्रोल और धन की भी बचत होगी।  
विज्ञापन


रैना ने कहा कि इससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सस्ती होंगी। सीमेंट, स्टील आदि भी सस्ते होंगे। उन्होंने औैद्योगिक क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंका के सवाल पर कहा कि मोदी सरकार औद्योगिक क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जहां कहीं भी औद्योगिक क्षेत्र को समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीमार औद्योगिक इकाईयों की बहाली के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया है। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव युद्धवीर सेठी, सचिव अरविंद गुप्ता, मुनीश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


लखनपुर टोल पोस्ट खत्म किए जाने के एलजी प्रशासन के फैसले का सांसद जुगल किशोर शर्मा ने स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे अर्से से लोग इसकी मांग कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें