फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी की हिंसा में एक और युवक की मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर की हिंसा में शनिवार को एक और युवक की मौत हो गई। मृतक सुहेल अहमद दो अगस्त को पुलवामा जिले के लेथपोरा में एडीसी रामबन के गार्ड की फायरिंग में घायल हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को सुहेल अहमद का शव घर पहुंचने पर युवाओं ने श्रीनगर-जम्मू हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। लेथपोरा में दो अगस्त को श्रीनगर से लौट रहे एडीसी रामबन के वाहन को रोककर प्रदर्शनकारियों ने आग लगाने की कोशिश की थी।

एडीसी के सुरक्षा गार्ड ने इस दौरान फायरिंग कर दी थी। इसमें सुहेल घायल हो गया था। घाटी में मोबाइल इंटरनेट के बाद शनिवार को ब्राड बैंड भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। घाटी में शनिवार को केवल श्रीनगर जिले तथा अनंतनाग में कर्फ्यू रहा।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार अलगाववादियों के दो दिनों के लाल चौक पर धरना तथा रेफ्रेंडम मार्च को विफल बनाने के लिए श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया गया। अन्य इलाकों में कड़ी पाबंदियां हैं। रेल सेवा ठप है।
विज्ञापन

रेफ्रेंडम मार्च को सुरक्षा बलों ने क‌िया नाकाम

कर्फ्यू के दौरान राहगीर से पूछताछ करता सुरक्षा बल का जवान - फोटो : PTI
इस बीच, हुर्रियत के लाल चौक पर रेफ्रेंडम मार्च को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी और हुर्रियत (एम) के मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया गया है। 
 
बांदीपोरा जिले के अष्टिंगू में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के जवानों ने बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान 200 से अधिक युवाओं की भीड़ ने रास्ता जाम करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की। इसमें एसएचओ बांदीपोरा समेत दर्जन भर से अधिक जवान घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल दो जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया। बाद में इनमें से एक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। बांदीपोरा के ही कनूसा, अलूसा तथा करनाह में भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। पलहलान तथा पट्टन में रास्ता जाम करने की कोशिश की गई।

सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया गया। श्रीनगर के जंपाकदल में भी पत्थरबाजी करने वालों पर भी लाठीचार्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें