राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल के दरवाजे पर शनिवार को दोपहर बाद स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार करने के पोस्टर चिपके मिले।
इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डीआईजी पुलिस जानी विल्यिम ने बताया कि पोस्टर मिलने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करने के प्रयास में हैं। पुलिस ऐसे लोगों को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई करेगी।