फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पैलेट गन से एक और किशोर की मौत, हिंसा जारी

Sat, 17 Sep 2016 01:15 PM IST
ब्युूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक और युवक की मौत हो गयी है । लगातार जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच  श्रीनगर समेत घाटी के सभी जिलों मे कर्फ्यू लगाया गया है । 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटी में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घायल हुआ मोमिन अल्ताफ गनई श्रीनगर के हरवान का रहने वाला था । मोमिन सुरक्षाबलों के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ था और उसके बाद से ही लापता था ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोमिन के पैलेट गन से घायल होने के बाद बीती रात श्रीनगर में ही उसका शव बरामद हुआ । 
 
विज्ञापन

घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी

kashmir - फोटो : PTI
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है । प्रदर्शनों के कारण घाटी के सभी जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है ।

हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी भेजी गयी है । साथ ही घाटी में सभी मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गयी है ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें