मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
लगभग एक घंटे तक दोनों के बीच हुई मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि हालात जल्द न सुधरे तो राज्यपाल शासन लग सकता है।
हालांकि, पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। घाटी में हिंसा की वजह से चुनौतीपूर्ण बने हालात से लेकर शांति बहाली के तमाम उपायों और विभिन्न पहलुओं पर दोनों के बीच बातचीत हुई।