फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: आतंकी मुठभेड़ में बुरहान का साथी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला जिले के टंगमर्ग में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल का एक आतंकी मारा गया। आपरेशन में सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। देर रात तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन


घटना टंगमर्ग के कुंजर इलाके के बंगाम गांव की है। सेना को जानकारी मिली थी कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में बुधवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया।

इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया। आतंकी एक मकान में छिपे थे। उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन, उन्होंने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दिनभर भीषण मुठभेड़ चलती रही। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ढेर करने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आतंक‌ियों के एक घर में छ‌िपे होने की सूचना

सेना के एक अधिकारी के अनुसार मारा गया आतंकी निसार वानी उर्फ निसार मौलवी आतिपोरा कुंजर का रहने वाला था। आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

इलाका रिहायशी होने के चलते सुरक्षा बलों को संयम से आपरेशन को अंजाम देना पड़ा। उन्होंने बताया कि आपरेशन में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो आतंकी मुठभेड़ स्थल से फरार होने में कामयाब हो गए हैं, लेकिन, उन्हें दबोचने के लिए बड़े पैमाने पर आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
बुरहान के करीबी की चर्चा
मारा गया आतंकी कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। चर्चा है कि बुरहान ने ही उसकी भर्ती की थी। बुरहान वीडियो वायरल होने के बाद चर्चित हुआ था जिसमें आतंकियों को प्रशिक्षण लेते हुए दिखाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें