मीरां साहिब पुलिस और जिला विशेष विभाग ने एक व्यक्ति को पिस्टल और चार जिंदा करतूस के साथ हिरासत में लिया है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बुधवार को दोनों विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत मरालिया इलाके में एक नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोहम्मद बेनिया निवासी मरालिया को पूछताछ के लिए रोका गया था।
शुरुआती आनाकानी पर पुलिस को शक हुआ और सख्ती से जांच में उसके पास से हथियार बरामद किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।