फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जम्मू-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ौत इलाके में कार (जेके 02 एके-5522) के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक की पहचान जगदीश राज पुत्र दोतो राम निवासी सील और मौजूदा समय में नगरी मोहल्ला डोडा और घायल की पहचान प्रिया शर्मा पुत्री पंछी राम (24) निवासी प्रेमनगर डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को चार बजे जम्मू-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोडा से जम्मू की तरफ जा रही कार बड़ौत इलाके में अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ऑल खैर सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खाई से बाहर निकाल कर बटोत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान जगदीश राज मीनदल यात्रा जो डोडा से हिमाचल की ओर जाती थी उसका संचालन करते थे। पुलिस ने असर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें