फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अरनिया सेक्टर में BSF ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर

Thu, 04 Jan 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। 
विज्ञापन

 

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हलचल दिखाई दी। गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन संदिग्ध आगे बढ़ता रहा।

इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया। हालांकि इलाके में  धुंध के चलते आतंकी का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या 4-5 थी लेकिन जवानों की मुस्तैदी के चलते उन्हें भागना पड़ा लेकिन इस दौरान एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। 
विज्ञापन


बता दें कि, पाकिस्तान ने बुधवार को एलओसी तथा आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। इस दौरान सांबा जिले में आईबी पर पाक के स्नाइपर शॉट से एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक की दो चौकियों को धवस्त कर दिया था।

सांबा जिले के सीमावर्ती गांव चक सद्दा में बीएसएफ के अग्रिम मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान आरपी हाजरा (मुर्शिदाबाद, पं. बंगाल) बुधवार शाम पाक रेंजरों के स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए। शाम करीब पांच बजे बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के जवान चक दुलमा के अग्रिम मोर्चा पर ड्यूटी दे रहे थे। इस बीच पाक रेजरों ने जीरो लाइन के निकट से जवानों पर स्नाइपर शॉट से गोली चलाई, जिसमें बीएसएफ के कांस्टेबल हाजरा के पेट में गोली लग गई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच मोर्टार के गोले भी दागे जाने की सूचना मिली। प्रशासन ने जिला अस्पताल सांबा एवं एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल के डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें