फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस और चार केएएस अधिकारियों के तबादले

Wed, 03 Jul 2019 09:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रशासन के हित के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आईएएस और चार केएएस अधिकारियों के बुधवार को तबादले कर दिए। लेक्स एंड वाटर वेस डेवलपमेंट अथारिटी के वाइस चेयरमैन आईएएस अधिकारी प्रसन्ना रामास्वामी का तबादला कर उन्हें अगली तैनाती के आदेश तक सामान्य प्रशासनिक विभाग में भेजा गया है। 

विज्ञापन


प्रसन्ना की जगह केएएस अधिकारी सज्जाद हुसेन गनेई को लेक्स एंड वाटर वेस डेवलपमेंट अथारिटी के वाइस चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा दो जूनियर केएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन में तैनात किया गया है। 

इनमें सर्किल एक जम्मू के सेल्स टेक्स अफसर मोहित रैना और कटड़ा के ब्लाक डेवलपमेंट अफसर सबा नूर शामिल है। वहीं, कुलगाम के वेज इंप्लायमेंट प्रोजेक्ट अफसर नसरुल हिलाल का तबादला कर उन्हें पुलवामा का वेज इंप्लायमेंट प्रोजेक्ट अफसर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


कुलगाम के उप जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद इमरान खान का तबादला कर उन्हें वेज इंप्लायमेंट प्रोजेक्ट अफसर कुलगाम बनाया गया है। इसके अलावा वह उप जिला चुनाव अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें