रियासी/पौनी। कोविड एसओपी का उल्लंघन करने पर प्रशासनिक टीम ने बाजार में लोगों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही दूसरी बार ऐसा करने पर सख्ती कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बुधवार सुबह तहसीलदार मुंशी राम के नेतृत्व में एक टीम ने बाजार और बस स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान मास्क सही ढंग से नहीं पहनने और बेवजह घूमने वालों को जुर्माना किया गया। शराब की दुकान के बाहर सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाने पर चालान काटे गए। इसके साथ ही पौनी में भी तहसीलदार नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोगों के चालान काट कर 18 सौ रुपये वसूले हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने लोगों से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।