फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 30 Sep 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह एक  युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान एक सूमो टैक्सी चालक शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके हाथ पर ही किसी तेज धारधार हथियार के जख्म भी पाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि घटना कि अभी जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें