जेएंडके ऑयल टैंकर आनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान पदाधिकारियों कारपोरेशन की ओर से जारी किए गए टेंडर को एक साल तक आगे बढ़ाने की मांग की गई है। ताकि उनकी समस्याओं को समाधान हो सके।
पदाधिकारी एसएस खुराना ने बताया कि प्रशासनिक ढांचों को पहले ही अपनी समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं। शांतिपूर्वक उन्होंने मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल करके अपना रोष व्यक्त किया है।
उनकी सरकार से कुछ जायज मांगें है जिन्हें पूरा करना बहुत जरूरी है, वरना टैंकर एसोसिएशन बहुत बड़ा घाटा उठाने के मजबूर होना पड़ेगा। दूसरी ओर श्रीनगर केरोसिन आयल डीलर एसोसिएशन के कश्मीर वैली पेट्रोल डीलर ने भी अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत करवाया है।
इसके बाद पदाधिकारियों ने डिवीजनल कमिश्नर शांतमानु के साथ मुलाकात की। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने एक दिवसीय हड़ताल को दोपहर तीन बजे काल आफ किया।