फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा पर एक करोड़ मानहानि का वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के खिलाफ एक करोड़ रुपये के मानहानि का वाद दायर किया गया है। यह वाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

आल जम्मू स्टोन क्रशर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंधावा ने तीन मई को प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की रोक की आड़ लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अवैध खनन करा रहे हैं। वे अपने निजी सहायक भारत शर्मा के माध्यम से खनन विभाग के अधिकारी अंकुर सचदेवा से मोटी रकम वसूलते हैं और यह बात सचदेवा ने उन्हें बताई है। इस पर डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से सुबूत पेश करने या माफी मांगने की बात कही गई थी। निर्धारित समय में कोई जवाब न आने पर डॉ. जितेंद्र सिंह के वकीलों ने रंधावा को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस का समय बीत जाने पर शुक्रवार को कानूनी सलाहकारों व अधिवक्ताओं की टीम ने पटियाला कोर्ट में वाद दायर किया। दिल्ली के अधिवक्ताओं के पैनल जीवेश नागरथ, नरिंदर मन, चंदन दत्ता व मनोज पंत ने कहा कि चूंकि कोर्ट में वाद दाखिल हो गया है, इस वजह से इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कानून अपना काम करेगा।
ज्ञात हो कि भाजपा ने इस मामले में रंधावा को नोटिस भेजा था। पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से भेजी गई नोटिस का उन्होंने जवाब दे दिया है। इस मामले पर पार्टी में राजनीति गरमा गई है। कुछ लोग डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हैं तो कई विरोध में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें