जम्मू। नगरोटा सब-डिविजन में पशु तस्करी के तीन प्रयासों को विफल करते हुए जम्मू पुलिस ने 17 मवेशियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर तीन वाहन जब्त किए हैं। तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
मवेशी तस्करी में शामिल नगरोटा पुलिस ने ट्रक जेके14सी6067 के चालक मंजूर अहमद निवासी मानसर चना तहसील मजाजला जिला उधमपुर को मौके से गिरफ्तार किया जबकि टाटा मोबाइल जेके02सीआर 6093 के चालक मौके से फरार हो गया। नगरोटा पुलिस ने ही टाटा मोबाइल जेके020बी-6146 को जांच के लिए रोका और उसमें से चार मवेशी मिले। अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ब्यूरो