फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर में सवा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में माहौर, धनोड़ और सलाल में कार्रवाई कर नशे का कारोबार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। माहौर पुलिस ने सवा किलो चरस के सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलवा शजरू क्षेत्र में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी पहले ही नशा तस्करी में संलिप्त रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस स्टेशन अरनास के अंतर्गत धनोड़ क्षेत्र में पुलिस ने मोड़ा बरमासता मेें अफीम की फसल को नष्ट किया है। पुलिस को स्थानीय निवासी बलदेव सिंह के खेतों में अफीम की फसल की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस सहित राजस्व एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दविश देकर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।
हालांकि आरोपी फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश को शुरू कर दी है। उधर, रियासी पुलिस ने सलाल में दबिश देकर नौ लीटर देसी शराब और चार लीटर लाहन बरामद की। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मक्खन सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें