पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम को जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने दो पशु तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया और 37 मवेशियों को मुक्त कराया है। एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार सांबा पुलिस ने महेश्वर सांबा में जांच के लिए नाका लगाया था। यहां एक ट्रक को रोक कर जांच की तो उसमें 20 मवेशी लदे पाए गए। जिन्हें क्रूर तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान काला निवासी सुजानपुर (पठानकोट) के रूप में हुई है। पशु तस्कर को गिरफ्तार पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
एक अन्य पशु तस्करी के मामले में सांबा थाने की टीम ने दियानी में लगाए गए नाका पर ट्रक को जांच के लिए रोका तो चालक दूसरी ओर से कूद कर भाग गया। वाहन की जांच में 17 पशु लदे पाए गए। पुलिस ने मामला दायर कर ट्रक को सीज कर दिया।