फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 25 नवंबर को पहले चरण का मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ के चलते काफी समय से लंबित चुनावों की तारीखों की घोषणा आज निर्वाचन आयोग ने कर दी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव नवंबर में करवाए जाएंगे। शनिवार को मुख्यचुनाव आयुक्त वीएस संपत ने दिल्ली में रियासत के चुनावों की घोषणा कर दी। 87 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 19 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


रियासत में चुनावों की अधिसूचना 28 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। राज्य के दुर्गम इलाकों और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए आयोग कई चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में 10,015 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करवाया जाएगा। रिसायत में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

पढ़‌िए, क‌िस चरण में कहां होगा मतदान

र‌ियासत का पूरा चुनाव पांच चरणों में संपंन करवाया जाएगा। 23 द‌िसंबर को र‌ियासत में हुए चुनावों की मतगणना की जाएगी।

पहले चरण की पोलिंग 25 नवंबर

दूसरे चरण की पोलिंग 2 दिसंबर 

तीसरे चरण की पोलिंग 9 दिसंबर

चौथे चरण की पोलिंग 14 दिसंबर

पांचवें चरण की पोलिंग 20 दिसंबर

जम्मू और कश्मीर में विधानसभा की 87 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में नेश्लनल कॉन्फेंस ने 28, कांग्रेस ने 17, पीडीपी ने 21,  बीजेपी ने 11 सीटें जीतीं थी, जबकि बाकी सीटें अन्य छोटे दलों के खाते में गई थीं।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा का राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि आपदा को देखते हुए यह चुनाव के लिए उपयुक्त समय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें