फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों उमर सरकार के इस मंत्री ने दिया अचानक इस्तीफा?

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही सरकार से नाराज रियासत के पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। शर्मा ने यह कदम राज्य के 62 हजार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित न किए जाने के विरोध में उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज को भेजा है। सोज ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि चूंकि मैं समन्वय समिति का अध्यक्ष भी हूं, इसलिए इस मुद्दे पर सबसे चर्चा के बाद ही कोई निर्णय होगा। इस बाबत कांग्रेस आलाकमान से भी बात की जाएगी।

शाम लाल शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि नेशनल कांफ्रेंस जम्मू और कश्मीर के लोगों और कर्मचारियों को विभाजित कर रही है। पिछले 15 सालों में जम्मू में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया जबकि कश्मीर संभाग में नौ हजार के करीब अस्थायी कर्मियों को नियमित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

62 हजार अस्थायी मुलाजिमों के ल‌िए द‌िया था इस्तीफा

2009 में गठित र्हुई कैबिनेट सब कमेटी जिसमें वह भी सदस्य हैं ने अपनी रिपोर्ट में करीब 62 हजार अस्थायी मुलाजिमों को नियमित करने की सिफारिश सरकार से की हुई है।

इस्तीफा देने का कारण शाम लाल शर्मा ने रियासत में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत करीब 62 हजार अस्थायी मुलाजिमों को कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों के बावजूद नेशनल कांफ्रेंस की वजह से नियमित होने में हो रही देरी को बताया है।

ऐसे में जम्मू के लोगों और कर्मचारियों का प्रतिनिधि होने के नाते उनकी अंतर्रात्मा उन्हें मंत्री बने रहने की अनुमति नहीं दे रही। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें