बाढ के चलते काफी समय से लंबित चुनावों की तारीखों की घोषणा आज निर्वाचन आयोग ने कर दी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव नवंबर में करवाए जाएंगे। शनिवार को मुख्यचुनाव आयुक्त वीएस संपत ने दिल्ली में रियासत के चुनावों की घोषणा कर दी। 87 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 19 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
रियासत में चुनावों की अधिसूचना 28 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। राज्य के दुर्गम इलाकों और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए आयोग कई चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में 10,015 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करवाया जाएगा। रिसायत में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।