फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: आज एक लाख के पार होगा दर्शनार्थियों का आंकड़ा

Mon, 08 Jul 2019 12:36 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले शिव भक्तों का आंकड़ा सोमवार आठ जुलाई को एक लाख के पार हो जाएगा। रविवार को यात्रा के सातवें दिन 14,293  यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 95 हजार 923 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा जारी है और बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। वहीं जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 213 छोटे बड़े वाहनों में 4773 श्रद्धालुओं के जत्थे और पहलगाम और बालटाल की ओर रवाना किया गया। इसमें 3441 पुरुष, 1070 महिलाएं, 24 बच्चे और 238 साधु शामिल थे।

वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी है। सरकार और प्रशासन के इंतजाम से भी यात्री संतुष्ट नजर आ रहे हैं। भगवती नगर आधार शिविर में लंगर के अलावा ठहरने के पर्याप्त व्यवस्था हैं और शिव भक्त भोले नाथ के जयघोष लगाकर यात्रा पर पहुंचने पर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें